KYC for Fastag

0
dpjadmin
Feb 27, 2024 02:27 PM 0 Answers
Member Since Feb 2023
Subscribed Subscribe Not subscribe
Flag(0)
टोल पर समस्या से बचना है तो 29 तक फास्टैग का केवाईसी अपडेट कराएं
article image 61
article image 01
article image 11
article image 21
article image 31
article image 41
article image 51

वाहन और फास्टैग के नामों में अंतर

देश में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जिनकी कार किसी दूसरे नाम पर है और फास्टैग किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर लिया गया है और मोबाइल नंबर से जारी हुआ है। इससे भी परेशानी हो सकती है।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अगर आपने एक वाहन पर एक से अधिक फास्टैग ले रखें हैं या फिर केवाईसी अपडेट नहीं कराया है तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर सफर करते समय समस्या से बचना है तो 29 फरवरी तक केवाईसी अपडेट करा लें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपके फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि इस बार केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की संभावना बेहद कम है, क्योंकि बैंक और फास्टैग वॉलेट सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनियों से जो डाटा मिला है, उसके मुताबिक 31 जनवरी को केवाईसी अपडेट करने की तिथि को एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसके बाद से केवाईसी अपडेट कराने वाले लोगों की संख्या में कमी आई।

हालांकि, 20 से 31 जनवरी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने केवाईसी अपडेट कराया। अब अंतिम तिथि को आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद बहुत कम है। काफी संख्या में लोगों ने एक वाहन पर दो या उससे अधिक फास्टैग ले रखें हैं, जिससे एजेंसियों को कई बार टोल शुल्क काटने में परेशानी होती है।

ऐप

आपने जिस भी कंपनी का फास्टैग जारी करा रखा है उसका फास्टैग वॉलेट ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करें। फिर फास्टैग में दर्ज मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और उसके बाद माय प्रोफाइल में जाएं, जहां केवाईसी पर क्लिक करें। इसके बाद देखें कि क्या आपका केवाईसी अपडेट है। अगर

0 Subscribers
Submit Answer
Please login to submit answer.
0 Answers
Sort By: